भारत में संविधान निर्माण की आवश्यकता क्यूं पड़ी|

नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल में जानेंगे कि भारत में संविधान निर्माण की आवश्यकता क्यों पड़ी|जैसे कि आप जानते हैं जिस प्रकार एक परिवार का मुखिया परिवार का मुख्य होता है। वैसे ही संविधान की देश मैन कुंजी है। 


 संविधान क्या हैं

संविधान का सबसे अधिक महत्व यह है कि यह "सीमित सरकार" की धारणा प्रतिपादित करता है। संविधान उस जाल का निर्माण करता है जिसके भीतर किसी भी देश की राजनीतिक व्यवस्था परिचालित होती हैं

संविधान निर्माण की आवश्यकता क्यूं पड़ी।

1)सरकार के मनमाने व्यावहार के प्रति संरक्षण 

संविधान निश्चित नियमों का संग्रहण होता है। जिसका पालन करना जनमानस और सरकार दोनों के लिए आवश्यक होता है। सरकार पर सबसे प्रभावशाली प्रतिबंध संविधान होता है। संविधान जनमानस के प्रतिपक्ष होता है। तथा सरकार के सामने अपनी मांगों को पूरा करने का अधिकार संविधान देता है

2)सरकार की शक्ति पर नियंत्रण

ऐसा माना जाता है कि जनहितकारी शासन के लिए सरकार को कभी भी निरंकुश शक्तिया नहीं दी जानी चाहिए। सीमित सरकार लोकतांत्रिक प्रणाली की आधारशिला है। संविधान द्वारा सरकार की शक्तियां नियंत्रित होने से कभी भी सरकार निरंकुश नहीं हो पाती। 

3) राजनीतिक व्यवस्था के विधि - सम्मत प्रगति की गारंटी

 हर राजनीतिक व्यवस्था का क्रमिक विकास होता है। यह विकास व्यवस्थित भी हो सकता है।और अव्यवस्थित भी परंतु संविधान यह सुनिश्चित करता है कि राजनीतिक व्यवस्था का विकास उन नियमों के अनुसार ही हो जिन्हें संविधान में स्थान दिया गया हो

4) संविधान सामाजिक व्यवस्था के विकास की गारंटी देता है

 भी सामाजिक व्यवस्था का निरंतर विकास होता रहता है। यह विकास गतिशील होता है। नियमों के संग्रहण के रूप में संविधान इस विकास की दिशा और गति निर्धारित करता और। संविधान यह सुनिश्चित करता है कि जो विकास भी सामाजिक विकास हो वह उन आदर्शों के अनुकूल हो जिन की कल्पना संविधान में की गई हो।  

5)मानव अधिकारो संरक्षण देता है।

संविधान के होने के कारण सभी लोंगे के अपने अधिकार स्थाई रूप से सुरक्षित है।साविधन् मे हर व्यक्ति के लिए समान व्यवस्था की गई है। चाहे वो धनवान हो या गरीब हो।

नमस्कार दोस्तों हमने इस आर्टिकल मे जाना भारत मे संविधान निर्माण की आवश्यकता क्यूं पड़ी|अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारी पोस्ट को शेयर और कमेंट करें। धन्यवाद!

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य|

टोकियो ऑलंपिक 2020 मे रूस देश का नाम क्यु नहीं था!